पेंट ऑफ सिटी को ले एसडीओ ने किया स्थल का निरीक्षण

बांका : बांका शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद शहर को पेंट ऑफ सिटी बनाने की योजना है. इसी कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर एसडीओ पूनम कुमारी ने अतिक्रमण मुक्त हुए सड़कों का निरीक्षण कर इसे सजाने व संवारने की योजना का स्थल निरीक्षण किया. मालूम हो कि […]
बांका : बांका शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद शहर को पेंट ऑफ सिटी बनाने की योजना है. इसी कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर एसडीओ पूनम कुमारी ने अतिक्रमण मुक्त हुए सड़कों का निरीक्षण कर इसे सजाने व संवारने की योजना का स्थल निरीक्षण किया. मालूम हो कि अतिक्रमण मुक्त हो जाने के बाद नियमित साफ सफाई व शहर के विभिन्न सरकारी दीवारों पर स्वच्छता और शांति से संबंधित कई आकृति व चित्रकारी की जायेगी.
ताकि आम शहरी बदलते शहर को देख स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके. वहीं इन दीवारों पर बांका के कई ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर को उकेरे जायेंगे. पेंट ऑफ सिटी के तहत पूरे शहर के सड़क किनारे के जगहों को आकर्षक रंगों से रंगवाया जायेगा साथ ही स्लोगन भी लिखे जायेंगे व शौचालय के प्रति विभिन्न कलाकृति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा. निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




