दवा के रिएक्शन से बिगड़ी महिला मरीज की तबीयत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : सदर अस्पताल बांका में सोमवार की शाम दवाई रिएक्शन करने पर एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. हालांकि चिकित्सक की तत्परता की वजह से महिला को बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव निवासी भोला राय की पत्नी फूल देवी सर्दी व जुकाम से पीड़ित थी. परिजनों […]
विज्ञापन
बांका : सदर अस्पताल बांका में सोमवार की शाम दवाई रिएक्शन करने पर एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. हालांकि चिकित्सक की तत्परता की वजह से महिला को बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव निवासी भोला राय की पत्नी फूल देवी सर्दी व जुकाम से पीड़ित थी.
परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने जांच कर दवा दी. इसी क्रम में अस्पताल में तैनात एएनएम के द्वारा पीड़ित महिला को एक हजार ग्राम का केडी-रोक्सीन एंटिबायोटीक इंजेक्शन नस में दिया गया. इंजेक्शन देने के बाद तुरंत ही महिला की स्थिति बिगड़ गयी. महिला की तबीयत बिगड़ती देख अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी व इलाजरत मरीज के परिजनों के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी का महौल बन गया. बाद स्वास्थ्य कर्मी ने इसकी सूचना चिकित्सक को दी.
चिकित्सक ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर महिला की आवश्यक जांच की. इसमें महिला का ब्लड प्रेसर कम पाया गया. इसके साथ ही पल्स रेट भी काफी धीमा हो गया था. वहीं अस्पताल प्रबंधक अमरेश कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर चिकित्सक डाॅ सौरभ कुमार व डाॅ सुनील कुमार चौधरी के साथ मंत्रणा कर जीवन रक्षक दवा तुरंत उपलब्ध करायी, अब महिला की स्थिति सामान्य बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




