अपहृता पिता को सुपुर्द अपहर्ता भेजा गया जेल

Published at :16 Nov 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृता पिता को सुपुर्द अपहर्ता भेजा गया जेल

कटोरिया : बहला-फुसला कर नाबालिग लड़की का अपहरण करना युवकों को काफी महंगा पड़ा है. इस मामले में पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है. जबकि अपहरणकांड में एक अन्य युवक के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गत […]

विज्ञापन

कटोरिया : बहला-फुसला कर नाबालिग लड़की का अपहरण करना युवकों को काफी महंगा पड़ा है. इस मामले में पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है. जबकि अपहरणकांड में एक अन्य युवक के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 30 सितंबर विजयादशमी को कटोरिया पंचायत के मचवरिया गांव की एक नाबालिग दुर्गापूजा का मेला देखने कटोरिया आयी थी. जो देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी.

अपने स्तर से खोजबीन के बाद गत चार अक्तूबर को पीड़ित पिता ने इस मामले में कांड संख्या 178/17 धारा 366ए भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें गांव के ही ब्रह्मदेव राय के पुत्र कैलाश राय व बेलौनी गांव के सुकदेव राय के पुत्र डबलू राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार व कांड के अनुसंधानकर्ता सह सअनि लालकांत मिश्र ने विगत पांच नवंबर को इस अपहरण कांड के एक अभियुक्त डबलू राय को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया.

इधर गत 13 नवंबर की सुबह अपहृत नाबालिग को कटोरिया चौक से पुलिस टीम ने बरामद किया. उसी दिन बांका कोर्ट में धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया. साथ ही मेडिकल जांच भी करायी गयी. कोर्ट में दिये बयान में नाबालिग ने बताया कि बहला-फुसला कर उसे बाइक पर बैठा कर अपहरण कर लिया गया था. जिसमें कैलाश राय व डबलू राय समेत तीन युवक शामिल हैं. घटना के दिन उसे पहले मधुपुर, फिर वहां से कोलकाता ले गया. कोलकाता के बाद कैलाश राय उसे लेकर गुजरात एक रिश्तेदार के घर पहुंचा. परिजनों के दवाब व पुलिस की दबिश के बाद कैलाश राय ने उसे कटोरिया चौक पर छोड़ दिया. हालांकि उसी दिन पुलिस ने कैलाश राय को भी मचवरिया गांव से ही गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया. बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट ने नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन