काली पट्टी लगा टीकाकरण कर रहे हैं पशु चिकित्सक

कटोरिया : उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य के समान वेतन एवं बारह वर्षों से पशुपालन विभाग में नियमित बहाली नहीं होने के विरोध में संविदा पशु चिकित्सक संघ के आहृवान पर कटोरिया में पशु चिकित्सक काली पट्टी लगा कर मवेशियों का टीकाकरण कर रहे हैं. कटोरिया के पशु चिकित्सक सह नोडल पदाधिकारी डा शैलेश […]
कटोरिया : उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य के समान वेतन एवं बारह वर्षों से पशुपालन विभाग में नियमित बहाली नहीं होने के विरोध में संविदा पशु चिकित्सक संघ के आहृवान पर कटोरिया में पशु चिकित्सक काली पट्टी लगा कर मवेशियों का टीकाकरण कर रहे हैं. कटोरिया के पशु चिकित्सक सह नोडल पदाधिकारी डा शैलेश प्रसाद सिंह द्वारा भी खुरहा-मुंहपका रोग के टीकाकरण कार्यक्रम का सांकेतिक विरोध करते हुए गत 14 नवंबर से टीकारण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है.
उन्होंने बताया कि कटोरिया प्रखंड में कुल 92 हजार 400 पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्य में 51 टीकाकर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है. जो घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगा रहे हैं. इस टीका का दूध पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. इसे छह माह के अधिक उम्र के सभी स्वस्थ पशुओं को लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




