लंबित पड़े 75 कांडों की जल्द होगी कुर्की-जब्ती

बांका : बांका पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर रखी है. अपराधियों की धर-पकड़ में जहां विगत दो माह में 1200 से अधिक अभियुक्तों की रिकार्ड गिरफ्तारी हुई है. वही अब जिले में लंबे दिनों से फरार अभियुक्तों के चल व अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती करने के लिए प्रभारी एसपी सफीउल […]
बांका : बांका पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर रखी है. अपराधियों की धर-पकड़ में जहां विगत दो माह में 1200 से अधिक अभियुक्तों की रिकार्ड गिरफ्तारी हुई है. वही अब जिले में लंबे दिनों से फरार अभियुक्तों के चल व अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती करने के लिए प्रभारी एसपी सफीउल हक ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया है.
प्रभारी एसपी ने इसको लेकर सभी संबंधित थानाध्यक्ष को टास्क सौंपा है. जिले के विभिन्न थानों में कोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक 75 मामले की कुर्की-जब्ती नहीं हो सकी है. इसको लेकर प्रभारी एसपी ने सभी लंबित मामले को अतिशीघ्र निष्पादित करने का कड़ा निर्देश जारी किया है. प्रभारी एसपी ने साफ कहा है कि जो भी थानाध्यक्ष इस मामले में शिथिल पड़ेंगे उनके ऊपर कार्रवाई तय है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 24 कुर्की बेलहर थाना में लंबित है.
जबकि आनंदपुर, जयपुर व चांदन थाना में सबसे कम एक-एक कुर्की का मामला लंबित है. वही एसपी ने इस मामले में बेलहर समेत पांच थाना के थानाध्यक्षों को प्रतिदिन दो कुर्की करने का सख्त आदेश जारी किया है. जिसमें बेलहर के अलावा बांका, रजौन, कटोरिया व फुल्लीडुमर थाना शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




