स्कूली छात्रों ने लगायी दौड़

Published at :15 Nov 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली छात्रों ने लगायी दौड़

बाल दिवस . धूमधाम से मनायी गयी नेहरू जी की जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कटोरिया : कटोरिया एवं आसपास के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल-दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया. कटोरिया बाजार के […]

विज्ञापन

बाल दिवस . धूमधाम से मनायी गयी नेहरू जी की जयंती

सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
कटोरिया : कटोरिया एवं आसपास के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल-दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया.
कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित आइडियल होली मिशन आवासीय विद्यालय में प्राचार्य भीष्म नारायण के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया. मौके पर उपस्थित बच्चों के बीच टॉफी भी बांटी गयी. कटोरिया पंचायत के मुस्लिम टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 38 पर सेविका बेगम शबनम के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया. संत जेवियर्स स्कूल कटोरिया में निदेशक ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
उपस्थित बच्चों व शिक्षकों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर बारी-बारी से प्रकाश डाला. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृति कार्यक्रम, खेलकूद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. आयोजन को सफल बनाने में प्रभारी प्रधानाध्यापक सह संचालक रमेश प्रसाद साह, खेल शिक्षक विजय कुमार सिंह आदि ने अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन