ठंड की चपेट में न आये मवेशी, बरतें उचित सावधानी

बांका : धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. सुबह व शाम के बाद ठंड का असर शरीर में महसूस होने लगी है. ठंड बढ़ने की वजह से इंसान के साथ जानवर पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. खासकर दुधारु मवेशी सबसे पहले ठंड की चपेट में आ जाते हैं. इसीलिए अभी से उचित […]
बांका : धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. सुबह व शाम के बाद ठंड का असर शरीर में महसूस होने लगी है. ठंड बढ़ने की वजह से इंसान के साथ जानवर पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. खासकर दुधारु मवेशी सबसे पहले ठंड की चपेट में आ जाते हैं. इसीलिए अभी से उचित सावधानी जरुरी है. विगत कई वर्षों से देखा जा रहा है कि ठंड से अनिगत मवेशी की मौत हो जाती है. जानकार की मानें तो ठंड का असर इतना भयावह होता है कि जानवर तुरंत ही मौत के आगोश में सो जाता है.
ऐसे मौसम में पशुपालक को उचित सावधानी बरतनी होगी. अन्यथा खर्च के साथ-साथ भारी नुकसान चुकाना पड़ सकता है. चिकित्सक की मानें तो ठंड में मवेशियों में कई तरह की बीमारी उत्पन्न हो जाती है. खासकर डायरिया व निमुनिया का प्रकोप ज्यादा रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




