दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Published at :12 Nov 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

सदर थाना क्षेत्र के गोहकारा गांव की घटना पति व ससुर हिरासत में बांका : सदर थाना क्षेत्र के गोहकारा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की दहेज लोभी ससुराल वालों ने हत्या कर दी. इस संबंध में मृतका के पिता कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव निवासी महेश दास ने बताया कि शनिवार की […]

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गोहकारा गांव की घटना

पति व ससुर हिरासत में
बांका : सदर थाना क्षेत्र के गोहकारा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की दहेज लोभी ससुराल वालों ने हत्या कर दी. इस संबंध में मृतका के पिता कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव निवासी महेश दास ने बताया कि शनिवार की सुबह दामाद मनोज दास ने फोन पर एक पलंग की मांग की थी. नहीं देने पर पुत्री को मारकर फेंक देने की बात कही थी. शनिवार की देर शाम में ससुराल पक्ष के द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री की मौत गांव के पास तालाब में डूबकर हो गयी है. इसके बाद मृतका के पिता ने इसकी सूचना बांका पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी.
साथ ही पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को हिरासत में लेकर थाना ले आयी. मृतका के पिता ने आगे बताया कि उन्हें एक ही पुत्री थी. उसकी शादी गोहकारा गांव निवासी मनोज दास के साथ धूमधाम से की थी. मृतका को एक पुत्र व एक पुत्री है. समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी. थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह ने बताया कि देर रात हो जाने के कारण मृतका का शव थाना परिसर में रखा गया है. शव का अंत:परीक्षण रविवार को सदर अस्पताल बांका में कराया जायेगा.
भागलपुर के पूर्व एसडीओ ने किसानों के चबूतरे भी बेच दिये
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन