27 पैक्स अध्यक्ष हुए बर्खास्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2017 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

पैक्स डिफॉल्टर मामला . मंत्री से मिले विधायक व बैंक अध्यक्ष सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने पहल का दिया आश्वासन बांका : 27 पैक्स को डिफॉल्टर घोषित कर धान अधिप्राप्ति से रोकने का मामला गुरुवार को सूबे के सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह के पास पहुंच गया. बेलहर विधायक गिरिधारी यादव व दी सेंट्रल […]
विज्ञापन
पैक्स डिफॉल्टर मामला . मंत्री से मिले विधायक व बैंक अध्यक्ष
सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने पहल का दिया आश्वासन
बांका : 27 पैक्स को डिफॉल्टर घोषित कर धान अधिप्राप्ति से रोकने का मामला गुरुवार को सूबे के सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह के पास पहुंच गया. बेलहर विधायक गिरिधारी यादव व दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव भागलपुर बैंक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने मंत्री से मिलकर बर्खास्त पैक्स को धान अधिप्राप्ति के लिए अधिकृत करने के लिए पहल करने का अनुरोध किया. विधायक ने कहा कि जिले में धान अधिप्राप्ति जल्द ही शुरु हो जायेगी. अगर संबंधित पैक्स को अधिप्राप्ति की स्वीकृति नहीं दी गयी तो आसपास के किसान अपना धान व्यापारी को बेचने के लिए मजबूर हो जाएंगे.
बैंक अध्यक्ष जितेंद्र ने कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी ने मनमाना तौर से 27 पैक्स को बर्खास्त किया है. नियम के तहत बर्खास्त करने के पूर्व नोटिस भेजी जाती है. परंतु तालाबानी फरमान जारी कर एकाएक एक साथ 27 पैक्स को धान अधिप्राप्ति से वंचित कर दिया है. यह बिल्कुल अन्याय है. उन्होंने मंत्री से अविलंब पहल करने की अपील की. साथ ही मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा. मंत्री ने पहल का आवश्वासन दिया. साथ ही धान अधिप्राप्ति सहित संबंधित योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की. इस मौके पर बर्खास्त पैक्स से संबंधित अध्यक्ष भी मौजूद थे. श्री सिंह ने बताया कि फिलवक्त 20 पैक्स ने संबंधित करार को पूरा करते हुए नो ड्यूज का प्रमाणपत्र ले लिया है. शेष भी जल्द तय सुदा करार को पूरा करेंगे. ज्ञात हो कि धान अधिप्राप्ति के बदले सीएमआर नहीं देने की वजह से यह कार्रवाई की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




