अब सदर अस्पताल के हर वार्ड में लगेगा हीटर

बांका : स्वास्थ्य विभाग ने कड़ाके की ठंड मरीजों को सुरक्षित रखने के लिए नयी कवायद शुरू कर दी है. इसके तहत सदर अस्पताल के प्रत्येक वार्ड व कक्ष में रूम हीटर लगाया जायेगा. ताकि भीषण ठंड में रूम हीटर गर्मी प्रदान कर सके. जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रबंधक ने एक दर्जन से अधिक रूम […]
बांका : स्वास्थ्य विभाग ने कड़ाके की ठंड मरीजों को सुरक्षित रखने के लिए नयी कवायद शुरू कर दी है. इसके तहत सदर अस्पताल के प्रत्येक वार्ड व कक्ष में रूम हीटर लगाया जायेगा. ताकि भीषण ठंड में रूम हीटर गर्मी प्रदान कर सके. जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रबंधक ने एक दर्जन से अधिक रूम हीटर की खरीदारी कर ली है.
जबकि अगले चरण में इसकी संख्या में इजाफा भी किया जा सकता है. सदर अस्पताल के बाद जिले के अन्य सरकारी अस्पताल में भी ऐसी सुविधा बहाल कर दी जायेगी. जिससे ठंड के मौसम में मरीज को उपयुक्त राहत प्राप्त हो सके. ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में मरीजों को काफी परेशानी होती है. जबकि इलाज का समुचित लाभ कभी-कभी मरीजों को नहीं पहुंच पाती है. रुम हीटर लगने के बाद न केवल मरीज को सुरक्षा मिलेगी, साथ ही अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी को भी राहत पहुंचेगी. मौजूदा समय में ठंड अभी तेवर में नहीं आयी है. लेकिन दस से 15 दिन के बाद ठंड अपना कहर बरपाने के लिए अमादा हो जायेगी.
ऐसी सूरत में रूम हीटर कारगत साबित होगा. देखा जाता है कि ठंड के मौसम में सूरज समय पर नहीं उग पाता है. जिसकी वजह से मरीज के रुम में व्यापक ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है. शरीर में गलन तथा हाथ आदि अकड़ने से चिकित्सकों को जहां मरीजों की जांच में परेशानी भी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




