नोटबंदी के विरोध में राजद का प्रदर्शन आज

Published at :08 Nov 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में राजद का प्रदर्शन आज

बेलहर : नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर राजद सहित अन्य राजनीतिक पार्टी भाजपा को घेरने में जुट गए हैं. इसको लेकर प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोज यादव ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण कर 8 नवंबर को जिला मुख्यालय समाहरणालय के पास आयोजित धरना प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या […]

विज्ञापन

बेलहर : नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर राजद सहित अन्य राजनीतिक पार्टी भाजपा को घेरने में जुट गए हैं. इसको लेकर प्रखंड राजद अध्यक्ष मनोज यादव ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण कर 8 नवंबर को जिला मुख्यालय समाहरणालय के पास आयोजित धरना प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया.

वहीं राजद के पूर्व विधायक रामदेव यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये नोटबंदी व जीएसटी काला कानून है. इसके विरोध में राजद समेत 22 धर्मनिरपेक्ष पार्टियों द्वारा पूरे बिहार में धरना प्रदर्शन कर इसे वापस लेने की मांग रखी जा रही है. बांका जिला में भी राजद कार्यकर्ताओं द्वारा इसका जोरदार विरोध किया जायेगा. मौके पर मिठन यादव, शंकर यादव, पप्पू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन