प्यार में मुंबई से हुई फरार, रास्ते में छोड़ प्रेमी हुआ गायब

Published at :03 Nov 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
प्यार में मुंबई से हुई फरार, रास्ते में छोड़ प्रेमी हुआ गायब

बांका : मुंबई शहर से शादी की नीयत से लेकर भागे एक युवती को उसके प्रेमी ने रास्ते में ही धोखा दे दिया. करीब पांचों दिन बाद युवती भटकते हुए बांका थाना पहुंची. बताया जा रहा है कि मुंबई मलाड की रहने वाली एक लड़की गुरुवार को बांका टाउन थाना पहुंच कर पुलिस को आपबीती […]

विज्ञापन

बांका : मुंबई शहर से शादी की नीयत से लेकर भागे एक युवती को उसके प्रेमी ने रास्ते में ही धोखा दे दिया. करीब पांचों दिन बाद युवती भटकते हुए बांका थाना पहुंची. बताया जा रहा है कि मुंबई मलाड की रहने वाली एक लड़की गुरुवार को बांका टाउन थाना पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनायी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांका सदर थाना क्षेत्र के ककवारा गांव निवासी अमित कुमार रजक मुंबई मलाड स्थित एक चुड़ी कारखाना में काम करता है.

इसी दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. प्यार परवान चढ़ने के बाद उक्त युवक ने शादी के नीयत से रविवार को युवती को साथ लेकर ककवारा स्थित घर के लिए रवाना हो गये, लेकिन भागलपुर पहुंचने के बाद उक्त प्रेमी ने अपने प्रेमिका को धोखा देकर साथ छोड़ दिया. करीब पांच दिन तक युवती भूखी-प्यासी भागलपुर में भटकने के बाद अपने प्रेमी युवक के बताये पता पर खोजते हुए बांका थाना पहुंची व पुलिस को मामले की जानकारी दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह ने बताया कि युवती को होश आने के बाद ही मामला का खुलासा हो पायेगा. वहीं इसको लेकर गिरफ्तार युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है. आगे उन्होंने बताया है कि युवक शादीशुदा है फिर भी उन्होंने इस तरह के घटना को अंजाम दिया है.

पांच दिनों से है भूखी, इलाज के लिए भेजा गया मायागंज
युवती की शिकायत पर एसआइ राजीव कुमार ककवारा गांव पहुंचे व उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया. जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक मुंबई से सोमवार को ही अपने घर वापस आया है.
युवती पिछले कई दिनों से भूखी-प्यासी रहने के कारण बार-बार बेहोश हो रही थी. युवती का स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां देर शाम तक होश में नहीं आने पर उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया गया है. खबर लिखे जाने तक वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन