लूटकांड के तीन अपराधी गिरफ्तार

Published at :03 Nov 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
लूटकांड के तीन अपराधी गिरफ्तार

करते हुए कांड में संलिप्त दो अपराधी सहित बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूटे गये 40 हजार रुपया एवं दो मोबाइल भी बरामद किया है. इसको लेकर गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस के दास ने अपने कार्यालय वेश्म में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया है […]

विज्ञापन

करते हुए कांड में संलिप्त दो अपराधी सहित बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूटे गये 40 हजार रुपया एवं दो मोबाइल भी बरामद किया है. इसको लेकर गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस के दास ने अपने कार्यालय वेश्म में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया है कि सड़क लूटकांड के उद्भेदन के लिए बाराहाट, पंजवारा व बौंसी थानाध्यक्ष की एक टीम बनायी गयी थी. गठित टीम ने कांड का उद्भेदन करते हुए बुधवार की रात ही इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में लुकलुकी डुमरिया के बोलेरो चालक इकबाल अंसारी एवं नसरूल अंसारी एवं महगामा पथरगामा निवासी अशफाक अंसारी का नाम शामिल है. मालूम हो कि 31 अक्तूबर को दवा कारोबारी का स्टाफ रूपक यादव दवा लाने के लिए एक बोलेरो किराये पर लेकर भागलपुर जा रहा था. इसी दौरान पंजवारा थाना क्षेत्र के लखपुरा गांव के समीप बसौनी मोड़ पर दो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 2 लाख 10 हजार रुपये लूट लिया था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन