औरंगाबाद न्यूज: प्रेमिका को पाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Updated:
विज्ञापन
gaya news

हेलमेट लगाकर टावर पर चढ़ा युवक

Aurangabad News: देवकुंड स्थित मठ परिसर के बीएसएनएल टावर पर एक युवक अपनी प्रेमिका को पाने की जिद में चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले जाकर पूछताछ की. स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए युवाओं से भावनाओं में बहकर जान जोखिम में न डालने की अपील की.

विज्ञापन

Aurangabad News(मणिकांत पांडेय): देवकुंड स्थित मठ परिसर में लगे बीएसएनएल टावर पर शनिवार को एक युवक अचानक चढ़ गया और अपनी प्रेमिका को पाने की जिद करने लगा. युवक की पहचान अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के रामलगन बिगहा गांव निवासी अभिनंदन कुमार के रूप में की गई है. टावर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

लोगों में नाराजगी

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई. ग्रामीणों का कहना था कि हाल के दिनों में करपी, तेलपा, रामपुर चाय और अब देवकुंड में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है. लोगों ने कहा कि किसी युवती को पाने की चाहत में इस तरह सार्वजनिक रूप से हंगामा करना उचित नहीं है, इससे परिवार और युवतियों की बदनामी होती है.

पुलिस के काफी समझाने के बाद उतरा नीचे

सूचना मिलते ही देवकुंड थाना के एसआई धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. इसके बाद उसे थाना ले जाकर पूछताछ की गई.

स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों ने युवाओं से अपील की कि वे भावनाओं में बहकर अपनी जान जोखिम में न डालें. किसी भी विवाद या प्रेम संबंध से जुड़ी समस्या का समाधान परिवार, समाज और कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए.

Also Read: दाउदनगर अनुमंडल हॉस्पिटल में डायलिसिस सेंटर की सौगात, किडनी मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन