औरंगाबाद: बीएड कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई का हुआ शुभारंभ, नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत

Author Sujit kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

बच्चों को प्रेरित करते सचिव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड स्थित पदुम लाल रूपन सिंह बीएड कॉलेज ने सत्र 2026-28 के लिए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया. कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई का शुभारंभ करते हुए, विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड स्थित पदुम लाल रूपन सिंह बीएड कॉलेज, कोइलवां में बीएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया. इसके साथ ही कॉलेज में नए सत्र की औपचारिक पढ़ाई का शुभारंभ भी कर दिया गया.

विज्ञापन

शैक्षणिक गतिविधियों और अनुशासन से कराया गया अवगत

कॉलेज के सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वागत समारोह के दौरान नए विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

बेहतर शिक्षक बनने और नैतिक मूल्यों पर दिया जोर

समारोह के दौरान सचिव ने विद्यार्थियों को एक कुशल और बेहतर शिक्षक बनने की प्रेरणा दी. उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने और अपने व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन