औरंगाबाद : हरितालिका तीज पर ओबरा में सुहागिनों का निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा के साथ की पति की दीर्घायु की कामना
ओबरा में सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज का निर्जला व्रत
औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा. व्रतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु व अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा. इस अवसर पर व्रतियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित कर पारंपरिक मांगलिक गीतों के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
तीज की कथा
पूजा के दौरान आचार्य नरोत्तम दुबे और पंडित कमल किशोर पांडेय ने व्रती महिलाओं को हरितालिका तीज की कथा सुनाई. उन्होंने व्रत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुहागिनों को यह व्रत पूरी पवित्रता और निर्जला रहकर करना चाहिए, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और पति को दीर्घायु प्राप्त होती है.
श्रृंगार सामग्री का अर्पण
पूर्व जिला पार्षद नीता देवी, सलोना, वर्षा, श्रेया, पूर्व जिला पार्षद नीलू देवी और पैक्स अध्यक्ष आशा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रखा.
व्रतियों ने भगवान शिव को अंगवस्त्र तथा माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री व प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना संपन्न की.
सनातन की मजबूती
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद, ऋषभ कुमार, सौरभ कुमार, गुड्डू कुमार और पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि यह पर्व सनातन की मजबूती को दर्शाता है तथा पति-पत्नी के प्रेम को प्रगाढ़ बनाता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए