औरंगाबाद : हसपुरा सीएचसी की बदलेगी तस्वीर, जर्जर बाउंड्री से जलजमाव तक की समस्याएं दूर करने का प्रस्ताव
रोगी कल्याण समिति की बैठक में सीएचसी की समस्याओं पर चर्चा करते अधिकारी व सदस्य.
औरंगाबाद के हसपुरा सीएचसी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अस्पताल की जीर्णशीर्ण बाउंड्री, ड्रेनेज सिस्टम और लेबर वार्ड की छत से पानी रिसने जैसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई. इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किए गए.
औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड के सीएचसी अस्पताल में शासी निकाय रोगी कल्याण समिति की बैठक सोमवार को हुई. अध्यक्षता बीडीओ पंकज कुमार व संचालन चिकित्सा प्रभारी डॉ कुणाल कामाख्या नारायण ने किया.
स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार व अस्पताल प्रबंधक हेमंत कुमार ने शासी निकाय रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के बीच गत बैठक में लिए गए प्रस्ताव को रखा, जिसमें सदस्यों ने प्रस्ताव का अनुपालन संबंधित चर्चा की.
अस्पताल की समस्याएं
सदस्यों ने नया प्रस्ताव भी लिया जिसमें अस्पताल के जीर्णशीर्ण बाउंड्री का निर्माण, अस्पताल परिसर में ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने, लेबर वार्ड के छत से रिस रहे पानी को ठीक करने, पार्किंग की व्यवस्था बढ़ाने, अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या दूर करने के अलावा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई.
समिति के सदस्यों की चर्चा
शासी निकाय रोगी कल्याण समिति के सदस्यों में अरुण सिंह, गुडु पासवान, द्वारिका पासवान, प्रतिनिधि वीरेन्द्र कुमार ने अस्पताल की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.
चिकित्सकों पर ध्यान
गुडु पासवान ने एजेंडा से अलग हटकर अस्पताल में चिकित्सकों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि इसके लिए बराबर पत्राचार किया जाता है.
बैठक में सहयोग
बीडीओ पंकज कुमार व चिकित्सा प्रभारी डॉ कुणाल कामाख्या नारायण ने सदस्यों से सहयोग की अपील की. इस दौरान बीसीएम सूरज कुमार और एकाउंटेंट पुष्कर भारद्वाज ने बैठक में सहयोग किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए