हल्की बारिश होने के आसार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2024 9:52 PM
बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात का औरंगाबाद में कल से दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात का औरंगाबाद में कल से दिखेगा असर औरंगाबाद/अंबा. बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात का औरंगाबाद में आंशिक असर देखने को मिल सकता है. मंगलवार व बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने बताया कि चक्रवाती तूफान रेमल अब भीषण तूफान में तब्दील हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच टकरा सकता है. मानसून से पहले बंगाल की खाड़ी में चक्रवात पहली बार देखा जा रहा है. हालांकि, असर औरंगाबाद में बहुत नहीं रहेगा. उन्होंने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही आगामी पांच दिन यानी 28, 29, 30 एवं 31 मई को अधिकतम तापमान 40, 43, 43 व 41 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26, 27, 27.5 व 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में येलो अलर्ट जारी रहेगा. मंगलवार व बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे और बारिश की संभावना है. उन्होंने बताया कि 30 मई को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा एवं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










