चाचा को भतीजे ने मारी गोली, हालत गंभीर

Updated at : 25 Aug 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
चाचा को भतीजे ने मारी गोली, हालत गंभीर

केराप में साइकिल से खाद लेकर घर आ रहे चाचा को पहले पीटा

विज्ञापन

केराप में साइकिल से खाद लेकर घर आ रहे चाचा को पहले पीटा

औरंगाबाद ग्रामीण. रफीगंज प्रखंड के केराप गांव स्थित पुल के नीचे साइकिल से खाद लेकर घर जा रहे एक 40 वर्षीय युवक को उसके भतीजे ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के लभरी गांव निवासी सतलाल यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है. घटना रविवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी विजय यादव ने बताया कि वह अपने घर से रफीगंज बाजार खाद लेने गया था. साइकिल से खाद लेकर वापस घर लौट रहा था. जैसे ही विजय केराप गांव स्थित पुल के नीचे से पार करने लगा, तभी उसके दोनों भतीजे लाठी-डंडे लेकर पहुंचे. आवेश में दोनों भाइयों ने विजय को लाठी से मारकर जख्मी कर दिया. इसके बाद कंधे पर गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया. इस घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गये. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना परिजनों को दी. इस सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और जख्मी विजय को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी विजय को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया. भूमि विवाद बताया जा रहा कारण

इधर, जख्मी के परिजनों ने बताया कि गोली मारने वाले लोगों से पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था. जमीन विवाद में ही दोनों भाइयों ने गोली मार दी. इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर व थानाध्यक्ष गुफरान अली दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना का जायजा लिया. वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन