पचरूखिया पहाड़ से दो किलो का प्रेशर आइइडी बरामद

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है
मदनपुर. नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उदेश्य से मदनपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पचरूखिया के इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक दो किलो का आइइडी बरामद किया गया है. सदर एसडीपीओ-दो अमित कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उनके व सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विनित कुमार के नेतृत्व में मदनपुर और सीआरपीएफ की टीम पचरूखिया के इलाके में सर्च अभियान पर थी. इस क्रम में दो किलो का एक प्रेशर आइइडी बरामद किया गया,जिसे उसी जगह पर नष्ट कर दिया गया.उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




