औरंगाबाद में एनएच-19 पर मवेशियों से लदे दो कंटेनर जब्त, 74 भैंस बरामद
जब्त कंटेनर की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : मदनपुर में एनएच-19 पर पुलिस ने मवेशी लदे दो कंटेनर जब्त किए हैं. 74 मवेशियों को बरामद कर चालक और सहचालक को गिरफ्तार किया गया है. पूरी खबर पढ़ें.
Aurangabad News : मदनपुर थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से मवेशियों से लदे दो कंटेनर जब्त किए. दोनों कंटेनरों की जांच के दौरान पुलिस ने कुल 74 मवेशियों को बरामद किया. इनमें 64 भैंस और 10 भैंस के बच्चे शामिल हैं. कार्रवाई के बाद सभी मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया.
आपके शहर में
मदनपुर बाजार के पास पकड़ा गया पहला कंटेनर
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में मवेशियों को कंटेनर में लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने एनएच-19 पर वाहनों की निगरानी शुरू की. इसी दौरान मदनपुर बाजार के समीप एक कंटेनर को रोककर जांच की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में मवेशी लदे मिले. पुलिस ने तत्काल चालक और सहचालक को हिरासत में ले लिया.
रानीकुआं के पास दूसरा कंटेनर जब्त
वहीं, पुलिस की दूसरी टीम ने रानीकुआं के पास दूसरे कंटेनर को पकड़ लिया. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान इस कंटेनर का चालक और सहचालक मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस दोनों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
गिरफ्तार चालक और सहचालक की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी गांव निवासी मो. अख्तर अली के रूप में हुई है. वहीं, गिरफ्तार सहचालक की पहचान कल्लू के रूप में हुई है.
Also Read : कुछ घंटे की बारिश में ही तालाब बनीं नवादा की सड़कें, सदर अस्पताल से समाहरणालय तक जलजमाव
पशु अधिनियम के तहत प्राथमिकी
पुलिस ने बरामद सभी 74 मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया है. दोनों कंटेनरों को जब्त कर मदनपुर थाना परिसर में रखा गया है. मामले में गिरफ्तार चालक और सहचालक के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Also Read : जनसुनवाई में पहुंचे 40 परिवादी, नवादा डीएम ने गंभीरता से सुनीं समस्याएं
फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
इधर, फरार चालक और सहचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था. मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
Also Read : 32 विद्यालयों में हुई ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए