देवहारा पुल पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 10:12 PM
देवहरा पुल के समीप ट्रैक्टर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पलट गया
गोह. गोह थाना क्षेत्र के देवहरा पुल के समीप तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान गमहारी गांव निवासी बड़े शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र अभय शर्मा के रूप में की गयी है. अभय शर्मा सर्विसिंग कराने के लिए ट्रैक्टर लेकर पचरुखिया बाजार जा रहा था. जैसे ही देवहरा पुल के समीप ट्रैक्टर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. चालक की पहचान कर संबंधित परिजनों को सूचना दी गयी. बदहवास परिजन वहां पहुंचे और स्थिति देखते ही चीत्कार उठे. काफी देर तक रोने-चिल्लाने का दौर चला. कुछ लोगों की सूचना पर गोह थाना की पुलिस पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए परिजनों से जरूरी पूछताछ की. उस वक्त सड़क पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई थी. कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया था. अंतत: औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए शव भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ज्ञात हो कि लगातार सड़क दुर्घटना की घटना हो रही है और लोगों की जान जा रही है. अधिकांश घटनाओं में खुद की लापरवाही सामने आती रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










