औरंगाबाद में जर्जर सड़क बनी हादसे की वजह, देव-अंबा मार्ग पर टोटो पलटा, दो महिलाएं घायल

Updated:
विज्ञापन
दो महिला घायल, स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की | Prabhat Khabar Network

दो महिला घायल, स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की

औरंगाबाद जिले में जर्जर देव-अंबा मार्ग एक बार फिर हादसों का सबब बन गया. सड़क पर बने गहरे गड्ढे में टोटो के फंसने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के देव-अंबा मुख्य मार्ग पर जर्जर सड़क एक बार फिर हादसे की वजह बन गई. सोमवार को देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे में टोटो का पहिया फंसने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में अंबा थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी गुड्डी देवी और बालेश्वरी देवी घायल हो गईं. घायलों ने बताया कि वे नेगा बिगहा से गौरा जा रही थीं.

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया. टोटो के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा.

भारी वाहनों के दबाव से सड़क हुई बदहाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोमुहान पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि 10 टन क्षमता वाली सड़क से 70 से 80 टन तक माल लदे वाहन गुजर रहे हैं. इससे सड़क जगह-जगह टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

सड़क मरम्मत की मांग, बड़े हादसे की आशंका

घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और पथ निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी जताई. लोगों ने मांग की कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके. उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी.


विज्ञापन
Ravikant Pathak

लेखक के बारे में

By Ravikant Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन