ePaper

चोरों ने लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Updated at : 13 Jun 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
चोरों ने लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठाईयां गांव में बीते रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है

विज्ञापन

मदनपुर. मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठाईयां गांव में बीते रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना स्व कमल किशोर ठाकुर के घर में घटी है. उनकी पत्नी कांति देवी ने मदनपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. दिये गये आवेदन में कहा है कि घर में पांच से आठ लोग पहुंचे और मेरी पुत्री ज्योति कुमारी को हाथ पैर बांधकर घर में रखे तीन मोबाइल, सोने के गहना, बर्तन, 50 हजार नकद समेत लेकर फरार हो गये. सूचना के बाद सदर एसडीपीओ दो चंदन कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, डीआइयूओ प्रभारी मनोज कुमार पांडेय दलबल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन