हौंडा एजेंसी से ताला तोड़कर चोरी, लाखो का नुकसान

Updated at : 17 Aug 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
हौंडा एजेंसी से ताला तोड़कर चोरी, लाखो का नुकसान

लगभग एक लाख 35 हजार रुपये के बाइक पार्ट्स और अन्य समान गायब

विज्ञापन

गोह. गोह के रफीगंज रोड स्थित शिव हौंडा एजेंसी में शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. लाखों रुपये के सामान उड़ा लिये. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन की. शोरूम के सेल्स मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि वह 16 अगस्त की शाम एजेंसी बंद कर घर चला गया था. अगले दिन सुबह में पहुंचा, तो देखा की ताला टूटा था और सारा समान बिखरा पड़ा है. एजेंसी के अंदर गया, तो देखा की एक हौंडा एसपी 125 सीसी बाइक, एक हौंडा शाइन 100 सीसी बाइक, एक इन्वर्टर, एक एलइडी टीवी, लगभग एक लाख 35 हजार रुपये के बाइक पार्ट्स और अन्य समान गायब हैं. लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है. थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन