शिक्षक हितों को लेकर सितंबर में आंदोलन की तैयारी, सामूहिक अनशन पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल शिक्षक

Aurangabad News : बिहार में शिक्षकों ने शिक्षा बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बैठक की. नई शिक्षा नीति के प्रावधानों पर चिंता जताते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है.

विज्ञापन

Aurangabad News : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को मध्य विद्यालय चिल्हकी, अंबा में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्योति भूषण ने की. बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा

बैठक में ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं. इस दौरान सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया.

नई शिक्षा नीति में टीईटी की अनिवार्यता पर जताई चिंता

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव उदय कुमार ने नई शिक्षा नीति के कुछ प्रावधानों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सभी कोटि के शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किए जाने का प्रावधान न्यायसंगत नहीं प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव और योगदान को भी उचित महत्व दिया जाना चाहिए. इस संबंध में सरकार से पुनर्विचार की मांग की जाएगी.

सितंबर में आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाने का निर्णय

बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षक समस्याओं के समाधान और मांगों के समर्थन में सितंबर माह में आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इसके तहत सामूहिक अनशन समेत अन्य लोकतांत्रिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर सहमति बनी.

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. शिक्षकों ने कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के स्तर पर लगातार प्रयास जारी रहेगा. बैठक में सचिव नंदलाल राम, अनिल कुमार, दिनेश राम, श्रीकांत सिंह, मोहम्मद हसनैन अंसारी, सुशील कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

Also Read : पकरीबरावां में प्रधान शिक्षकों की बैठक, अपार आईडी और एफआरएस रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश


विज्ञापन
Ambuj Kumar

लेखक के बारे में

By Ambuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन