कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं से सवाल पूछते केंद्रीय प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार गांगेय
Aurangabad News : केंद्रीय अधिकारी मनोज कुमार गांगेय ने कुटुंबा के स्कूलों का निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों को पढ़ाने की सलाह दी.
Aurangabad News : आकांक्षी जिला कार्यक्रम के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार गांगेय (आईटीआरएस) ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं मध्य विद्यालय कुटुंबा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया.
विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में जिम की सामग्री, आरओ, ब्यूटीफायर बॉक्स सहित अन्य संसाधनों का अवलोकन किया. उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली.
संस्कृत, विज्ञान और गणित के पूछे सवाल
छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक क्षमता परखने के लिए अधिकारी ने संस्कृत, विज्ञान, गणित एवं उर्दू विषयों से संबंधित कई सवाल पूछे. बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों का सटीक उत्तर दिया. इसके बाद उन्होंने बच्चों की नोटबुक देखी और ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल करवाकर उनकी विषयगत समझ का आकलन किया.
बच्चों की सक्रियता देख अधिकारी ने जताई प्रसन्नता
अधिकारी ने मध्य विद्यालय के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भी निरीक्षण किया. बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि और सक्रियता देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की. इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल
शिक्षकों को जिम्मेदारी और समर्पण से कार्य करने की सलाह
मनोज कुमार गांगेय ने कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन को सही दिशा देने के साथ शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं. इसलिए शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता बताई.
निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, सहायक योजना पदाधिकारी श्वेत सुमन, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू, प्रभारी वार्डेन आंचल कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
Also Read : जोगिया हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची CID टीम, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से ली जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











