दाउदनगर में बाइक की डिक्की से 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते थानाध्यक्ष विकास कुमार

Aurangabad News : औरंगाबाद के दाउदनगर में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन युवकों को 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News : दाउदनगर थाना क्षेत्र के शहीद प्रमोद सिंह चौक के समीप विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक, 515 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. मामले में दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने बाइक को रोका

औरंगाबाद पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए दाउदनगर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान नासरीगंज की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए. उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने बाइक को रोक लिया और उस पर सवार तीनों युवकों की तलाशी ली.

डिक्की से बरामद हुआ 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर

तलाशी के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइक की डिक्की से 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से 515 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और बाइक भी जब्त की है.

गिरफ्तार आरोपितों में दाउदनगर के तीन युवक शामिल

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के बिरई निवासी छोटू कुमार, शहर के नालबंद टोली वार्ड संख्या 8 निवासी चंदन कुमार तथा पिराहीबाग वार्ड संख्या 6 निवासी मो. सोहेल अहमद के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है.

Also Read : जोगिया हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची CID टीम, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से ली जानकारी

एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी

इस मामले में दाउदनगर थाना कांड संख्या 551/26, दिनांक 11 अगस्त 2026 को सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान तीनों युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया था. तलाशी में बाइक से ब्राउन शुगर बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों आरोपित

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है. कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई विक्की कुमार, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई परमानंद कुमार एवं एसआई अनिल कुमार शामिल थे.

Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल


विज्ञापन
ओमप्रकाश

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन