गोह के रुकुंदी में महिला की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की चर्चा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 10:35 PM

विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा माता का साया

विज्ञापन

औरंगाबाद. गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के रुकुंदी गांव में एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. वैसे आत्महत्या की चर्चा है. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई हैं. घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई जा रही है. हालांकि घटना के बारे में पूरी जानकारी देने से ससुराल व मायकेवाले बचते रहे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह वर्ष पूर्व अनिता की शादी सुजीत से हुई थी. घर-परिवार में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. मृतका का पति दूसरे प्रदेश में रहकर जॉब करता है. दस दिन पूर्व ही वह अपने घर से बाहर गया था. पता चला कि घर में परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. फोन से घटना की सूचना अनिता से अपने पति को दी. जानकारी मिली कि फोन पर पति ने डांट फटकार की. इसके बाद आवेश में महिला ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पता चला कि महिला की मौत के बाद मायकेवालों को सूचना दी गयी. सूचना पर मायकेवाले पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इधर समझौता का दौर चल रहा था. वैसे पता चला कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना बंदेया थाने की पुलिस को दी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बंदेया थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के पीछे का कारण क्या है यह स्पष्ट नही है. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल जाकर तहकीकात की. इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल आवेदन प्राप्त नही हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन