दाउदनगर में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी प्रेम और विश्वास की राखी

Updated:
विज्ञापन

राखी बांधती एक बहन

दाउदनगर में भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद भविष्य की कामना की, वहीं भाइयों ने रक्षा का वचन दिया.

विज्ञापन

दाउदनगर. अनुमंडल मुख्यालय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन आस्था, परंपरा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया. शुभ मुहूर्त में बहनों ने विधि-विधान से भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

तिलक और आरती के बाद बांधी राखी

बहनों ने पूजा की थाली में राखी, मिठाई और अन्य पूजन सामग्री सजायी. इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी. राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलायी और उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की. वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हर सुख-दुख में साथ रहने और उनकी रक्षा का वचन दिया.

दूर रह रहे भाई-बहन पहुंचे घर

रक्षाबंधन को लेकर दूर-दराज में रहने वाले कई भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे. वहीं, कई बहनें भी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उनके घर पहुंचीं. शुभ मुहूर्त में सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर चलता रहा. घरों में पर्व की खुशियां नजर आयीं और पारंपरिक गीतों से माहौल उल्लासपूर्ण बना रहा.

बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल

पर्व को लेकर दाउदनगर के बाजारों में भी विशेष चहल-पहल रही. शहर के मुख्य बाजार, चौक, बजाजा रोड, चावल बाजार और भखरुआं मोड़ सहित विभिन्न इलाकों में राखी, मिठाई और उपहार की दुकानें सजी रहीं. खरीदारी के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही. बच्चों, महिलाओं और युवाओं में भी रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

मंदिरों में पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

रक्षाबंधन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों और देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी थी. लोगों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन