शुद्ध व पारदर्शी तरीके से चुनावी खर्च दर्ज करें प्रत्याशी, जांच में न मिले त्रुटि

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 05 Nov 2025 5:14 PM

विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने की कुटुंबा और नवीनगर विधानसभा के प्रत्याशियों के अभिलेखों की जांच

विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक ने की कुटुंबा और नवीनगर विधानसभा के प्रत्याशियों के अभिलेखों की जांच प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर. विधानसभा चुनाव के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग से प्राधिकृत व्यय प्रेक्षक ईशान रीमान खड़कोगर ने बुधवार को कुटुंबा एवं नवीनगर विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रत्याशियों के द्वितीय लेखा जांच का कार्य विधिवत रूप से संपन्न किया. यह जांच वाणिज्य कर कार्यालय में संचालित निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग में की गयी, जिसमें सभी संबंधित प्रत्याशियों, उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं, व्यय लेखा सहायक एवं निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. जांच के क्रम में व्यय प्रेक्षक ने प्रत्येक प्रत्याशी के शैडो रजिस्टर, कैश बुक, व्यय रजिस्टर, रसीद बुक, भुगतान वाउचर, प्रचार सामग्री व्यय विवरण, वाहन व्यय विवरण, सभा एवं जुलूस से संबंधित खर्च आदि का सूक्ष्म परीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान सभी उम्मीदवारों को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित व्यय सीमा, आचार संहिता के प्रावधान तथा निर्वाचन व्यय संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. साथ ही प्रत्येक व्यय का अभिलेख दैनिक रूप से शुद्ध एवं पारदर्शी तरीके से दर्ज करें, ताकि आगे की जांच के समय किसी प्रकार की असंगति या त्रुटि न पायी जाये. व्यय प्रेक्षक ने यह भी कहा कि आयोग की मंशा एक स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की है, जिसके लिए प्रत्याशियों का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अपारदर्शिता या गलत विवरण पाये जाने पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जायेगी. प्रचार-प्रसार संबंधित व्यय की निगरानी करें व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायक व्यय प्रेक्षक एवं फ्लाइंग स्क्वाड टीम को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे सतत रूप से सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार संबंधित व्यय की निगरानी करें तथा प्रत्येक रिपोर्ट का विधिवत संधारण एवं समय पर अद्यतन सुनिश्चित करें. निर्वाचन अधिकारी रवि रंजन आलोक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त कॉम्पीडियम के आलोक में कार्य किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में राज्य कर संयुक्त आयुक्त ज्ञानी दास, राज्य कर सहायक आयुक्त गुंजन कुमार, राज्य कर उपायुक्त संतोष कुमार, राज्य कर सहायक आयुक्त अनामिका कुमारी, सभी व्यय प्रेक्षक तथा विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन