औरंगाबाद के प्रभारी मंत्री बने संतोष सुमन

पहले भी औरंगाबाद के प्रभारी मंत्री बनाये गये थे
औरंगाबाद कार्यालय. बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संतोष कुमार सुमन को एक बार फिर औरंगाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. संतोष कुमार सुमन महागठबंधन के सरकार में भी औरंगाबाद के प्रभारी मंत्री बनाये गये थे, लेकिन जब सरकार गिरी और राज्य में एनडीए की सरकार बनी तो एक बार फिर श्री सुमन को वही जिम्मेदारी दी गयी. पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, भीम प्रताप सिंह, सूरज कुमार ने बताया कि मंत्री संतोष कुमार सुमन को प्रभारी मंत्री बनाये जाने से जिले का तेजी से विकास होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










