औरंगाबाद के रेलिंग विहीन पुलिया बना खतरे का सबब, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Author Vinay singh|Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन
रेलिंग विहीन पुलिया बना खतरे का सबब, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

शिवगंज और गैवाल बिगहा के पास केसहर नदी पर बिना रेलिंग का पुलिया

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड में गैवाल बिगहा गांव के पास केसहर नदी पर बनी पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। यह पुलिया दर्जनों गांवों को जोड़ती है, लेकिन सुरक्षा के अभाव में हर दिन दुर्घटना का सबब बन रही है।

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड स्थित शिवगंज के गैवाल बिगहा गांव के समीप केसहर नदी पर बनी पुलिया बिना रेलिंग के है. यह पुलिया आसपास के दर्जनों गांवों को प्रखंड और जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से यह हर दिन लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है.

रोजाना सैकड़ों लोगों का होता है आवागमन

इस पुलिया से प्रतिदिन सैकड़ों लोग पैदल, साइकिल, बाइक और अन्य वाहनों से गुजरते हैं. इसके बावजूद अब तक पुलिया पर रेलिंग नहीं लगाई गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन डर के साये में इस पुलिया को पार करना उनकी मजबूरी बन गई है.

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

रेलिंग नहीं होने का सबसे अधिक खतरा स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा है. हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसी पुलिया से होकर स्कूल जाते हैं. अभिभावकों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुलिया फिसलन भरी हो जाती है और नदी का जलस्तर बढ़ने से दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है.

पहले भी जा चुकी है एक महिला की जान

ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष इसी पुलिया से गिरकर एक महिला की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक रेलिंग लगाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. लोगों का कहना है कि यह लापरवाही भविष्य में किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है.

ग्रामीणों में नाराजगी, जल्द कार्रवाई की मांग

स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार सिंह, लंबू यादव, राहुल कुमार सिंह, राहुल यादव सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से पुलिया पर जल्द रेलिंग लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि रात के समय और बरसात में यह पुलिया बेहद खतरनाक हो जाती है. यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. लोगों का आरोप है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा. अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है.


विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन