ePaper

औरंगाबाद में RJD प्रत्याशी अभय कुशवाहा के कार्यालय में छापेमारी, 50 हजार नकद बरामद

Updated at : 17 Apr 2024 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News: RJD प्रत्याशी के कार्यालय में छापेमारी

छापेमारी का विरोध करते राजद कार्यकर्ता

औरंगाबाद में महागठबंध के प्रत्याशी अभय कुशवाहा के चुनावी कार्यालय पर छापेमारी की गई है. जिसमें 50000 नगद बरामद हुआ है.

विज्ञापन

Aurangabad News : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में औरंगाबाद में 19 अप्रैल को मतदान होना है. वोटिंग से दो दिन पहले बुधवार (17 अप्रैल) को चुनाव से जुड़ी टीमों ने औरंगाबाद से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा के चुनाव कार्यालय पर छापेमारी की. फ्लाइंग स्क्वायड और सर्विलांस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से नगर थाना क्षेत्र के फार्म स्थित मधुरम होटल के कार्यालय में यह कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक, 5 घंटे तक चली इस कार्रवाई में 50 हजार रुपये नकद के साथ कुछ प्रचार सामग्री भी बरामद की गयी है.

राजद कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

वहीं, जब अभी कुशवाहा के समर्थकों को इस बात की जानकारी हुई तो वो आक्रोशित हो गए. कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस ड राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को वोटरों के बीच भी पैदा करने वाला बताया.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गलत गतिविधि को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया है.

Also Read : बिहार में अब तक कैसा रहा बाहरी उम्मीदवारों का प्रदर्शन, नवादा में 14 तो दरभंगा में 9 चुने गए

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन