औरंगाबाद के अंबा में जन्माष्टमी पर भक्ति जागरण, भक्ति गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रद्धालु, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक, प्रमुख व अन्य अतिथि

अंबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मां सतबहिनी मंदिर परिसर में भक्ति जागरण का भव्य आयोजन हुआ. स्थानीय और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा.

विज्ञापन

अंबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मां सतबहिनी मंदिर परिसर में शनिवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. श्री कृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति, चिल्हकी-अंबा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति संगीत की धारा बहती रही. प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. भक्ति गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते और तालियां बजाते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ललन राम, प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राहुल राज, समाजसेवी शंभू पांडेय, मुखिया संघ के अध्यक्ष मंजीत यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा मंदिर न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपक पाठक ने की, जबकि मंच का संचालन मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मेहता ने किया.

संस्कृति और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललन राम ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए समाज की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचती है. ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है.

उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म और अत्याचार का अंत करने तथा धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया था. विधायक ने दर्शकों की मांग पर मंच से गीत भी प्रस्तुत किया.

: 1. कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक, प्रमुख व अन्य अतिथि 2. कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार व उमडी भीड़ 3. छठ गीत पर झांकी प्रस्तुत करते बाल कलाकार   | Prabhat Khabar Network

प्रमुख धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि मां सतबहिनी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पर इस तरह का आयोजन कुटुंबा प्रखंड के लिए गौरव की बात है. समिति के लगातार प्रयास से कार्यक्रम हर वर्ष और भव्य होता जा रहा है. इससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण भी मजबूत हो रहा है.

दानिका संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दानिका संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. महाविद्यालय के निदेशक डॉ रवींद्र के नेतृत्व में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए.

इसके बाद सुर संग्राम के विजेता अंकित चंद्रवंशी, खुशबू शर्मा और हेमा पांडेय ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान देर रात तक कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.

: 1. कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक, प्रमुख व अन्य अतिथि 2. कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार व उमडी भीड़ 3. छठ गीत पर झांकी प्रस्तुत करते बाल कलाकार   | Prabhat Khabar Network

मदनपुर के बाल कलाकारों ने छठ गीत पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. वहीं नन्हीं कलाकार प्रेरणा प्रकाश ने नृत्य और गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया. धार्मिक गीतों और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु पूरी रात भक्ति के रंग में सराबोर रहे.

आयोजन को सफल बनाने में सदस्यों ने निभायी सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी. संरक्षक मंडल के शंभु चौधरी, राजीव पांडेय, विपुल पांडेय, डब्लू सिंह, अमरेश पांडेय और तितली पांडेय, सचिव सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, उपसचिव बिहारी साव, सोनू कुमार, राहुल कुमार, सावन कुमार, राकी यादव, रोहित कुमार, पुनीत कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार, लकी कुमार, रोशन कुमार, अंश कुमार, बिट्टू राजा, आयुष कुमार, हर्ष कुमार, सुमित कुमार और प्रिंस कुमार समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्था संभाली.

: 1. कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक, प्रमुख व अन्य अतिथि 2. कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार व उमडी भीड़ 3. छठ गीत पर झांकी प्रस्तुत करते बाल कलाकार   | Prabhat Khabar Network

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण के बाद रविवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन