औरंगाबाद : कृष्ण प्रसंगों पर पूरी रात गूंजे गीत, ढूंढा गांव के दुगोला मुकाबले में विनोद हलचल की टीम विजेता

Updated:
विज्ञापन

दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुटुंबा के ढूंढा गांव में आयोजित दुगोला कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया. व्यास विनोद हलचल की टीम ने मुकाबला जीता.

विज्ञापन

Aurangabad News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुटुंबा प्रखंड के ढूंढा गांव में मां सरस्वती बल संघ के तत्वावधान में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों पर आधारित गीत-संगीत की प्रस्तुति ने पूरी रात माहौल भक्तिमय बनाये रखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रसिद्ध व्यास विनोद हलचल और सिरजानंद पांडे की टीम के बीच हुए मुकाबले का दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन कुटुंबा विधायक ललन राम के साथ अंबा थानाध्यक्ष राहुल, ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय समेत आयोजन समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया.

पारंपरिक लोक संस्कृति को सहेजने पर बल

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललन राम ने कहा कि ढूंढा गांव में अक्सर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इससे ग्रामीणों के बीच आपसी एकता और सद्भावना मजबूत होती है. ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग के लोगों को एक साथ बैठकर कार्यक्रम देखने का अवसर मिलता है.

उन्होंने कहा कि दुगोला के माध्यम से पारंपरिक ग्राम गीत और लोक संस्कृति को सुनने का अवसर मिलता है. आधुनिक दौर में ऐसे पारंपरिक कार्यक्रम धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करने की जरूरत है.

शांतिपूर्ण माहौल में आनंद लेने की अपील

थानाध्यक्ष राहुल ने आयोजन की सराहना करते हुए लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं. कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राधेकृष्ण पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय ने की, जबकि संचालन अंबुज कुमार ने किया.

कृष्ण प्रसंगों पर पूरी रात चला मुकाबला

दुगोला कार्यक्रम में व्यास विनोद हलचल और सिरजानंद पांडेय की टीम के बीच मुकाबला हुआ. दोनों टीमों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनसे जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी.

व्यासों के सवाल-जवाब और गीत-संगीत पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजायीं. पूरी रात चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मुकाबले में विनोद हलचल की टीम को विजेता घोषित किया गया, जबकि सिरजानंद पांडे की टीम को उपविजेता का सम्मान दिया गया.

ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन हुआ सफल

समिति अध्यक्ष राणा कुमार ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इससे गांव की परंपरा और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल पांडेय, रंजय पांडेय, कमलेश सिंह, अभय पांडेय, प्रभु भारती, विकास पांडेय, अविनाश पांडेय, निराला पांडेय, मनीष श्रीवास्तव, रजनीश पांडेय, अमरीश लाल, नंदन कुमार, अरुण मिश्रा, राहुल कुमार, सौरभ कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन