औरंगाबाद : रफीगंज के SI मुक्तिदेव निराला निलंबित, ग्रामीणों से अभद्रता और मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
रफीगंज थाना. फाइल फोटो
रफीगंज थाने के सहायक अवर निरीक्षक (SI) मुक्तिदेव निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (SI) मुक्तिदेव निराला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. ग्रामीणों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद औरंगाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है.
आपके शहर में
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था दुर्व्यवहार का वीडियो
औरंगाबाद पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पांच सितंबर 2026 को रफीगंज थाना में पदस्थापित एसआई मुक्तिदेव का नशे की हालत में ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच कराई गई.
जांच में सही पाए गए आरोप, एसपी ने लिया एक्शन
जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना को सही पाया गया. पुलिस के अनुसार, एसआई मुस्तेफ निसार द्वारा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट किए जाने की पुष्टि हुई है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया. वैसे निलंबन अवधि के दौरान वे पुलिस केंद्र में रहेंगे.
Also Read : औरंगाबाद : रफीगंज में 11 हजार वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, परिजनों में कोहराम
विभागीय अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई का संदेश
पुलिस कार्यालय द्वारा बताया गया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. औरंगाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभागीय अनुशासन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए