बघोई कला गोली कांड में एक गिरफ्तार

दो कट्टा, एक गोली व एक खोखा बरामद
फेसर. फेसर थान क्षेत्र के बघोई कला गांव में बुधवार की शाम हुई गोलीबारी मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस घटना में फतेहा निवासी विनोद सिंह के अलावा तीन अज्ञात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. ज्ञात हो कि बघोई निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया था. रात में आरोपित की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी थी. आरोपित भी जख्मी था. फेसर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि बघोई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसमें चार लोगों को आरोपित बनाया गया है. फतेहा निवासी विनोद सिंह को गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. घायल आरोपित का भी इलाज गया के एक हॉस्पिटल में चल रहा है. तीन अज्ञात नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दो कट्टा एक गोली व एक खोखा बरामद किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




