रात हाथ पैर बांधकर भाई को सुलाया, सुबह देखा तो गला रेता हुआ मिला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाई अजय चौरसिया शाम में शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहा था. तो मैं मेरा लड़का हाथ पैर बांधकर उसको घर में सुला दिए. जब सुबह उठे तो देखा कि मेरा भाई अजय चौरसिया का गला कटा हुआ है. मृत पड़ा हुआ है.

विज्ञापन

औरंगाबाद : शहर के बाबूगंज अस्पताल रोड के 40 वर्षीय अजय चौरसिया की हत्या रात्रि में घर मे ही संदिग्ध स्थिति में कर दी गयी. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. सुबह पुलिस को सूचना मिलते ही एसआई भगवान सिंह, एएसआई बिजेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया.

विज्ञापन

इस मामले में मृतक का भाई विजय चौरसिया ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उल्लेख किया है कि मृतक भाई अजय चौरसिया शाम में शराब के नशे में हल्ला हंगामा कर रहा था. तो मैं मेरा लड़का विपुल और अनु नाम के एक लड़का और उसके साथ दो लड़के अन्य जिनका नाम नहीं मालूम मिलकर हाथ पैर बांधकर उसको घर में सुला दिए. जब सुबह उठे तो देखा कि मेरा भाई अजय चौरसिया का गला कटा हुआ है. मृत पड़ा हुआ है.

इस बात की सूचना मैं आकर थाना में दिया. किसके द्वारा यह घटना की गई मैं एवं मेरा घर का परिवार कोई नहीं देख पाया. मुझे किसी पर शक संदेह नहीं है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि रात्रि में यह हत्या का मामला हुआ है, जो संदिग्ध है.

शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है. मामले की तहकीकात की जा रही है. इधर संदिग्ध अवस्था में हुई हत्या की चर्चा शहर में जोरों पर है.

posted by ashish jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन