आठ वर्षीया बच्ची के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपित फरार

Author : Kaushal Kishor Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2020 5:20 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के एक गांव के एक आठ वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित फरार हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोह पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

गोह : औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के एक गांव के एक आठ वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित फरार हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोह पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम करीब चार बजे नाबालिग की मां और परिजन खेत मे गेहूं काटने गये हुए थे. इसी दौरान गोपालपुर गांव निवासी अजय सिंह उर्फ फंटूश का 15 वर्षीय पुत्र पवन कुमार घर में घुस गया और अकेला पाकर नाबालिग को जबरन घर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया.

नाबालिग पीड़िता के परिजन जब गेहूं काट कर घर लौटे, तो देखा कि वह रो रही है. परिजनों ने नाबालिग पीड़िता से पूछताछ की. परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन होने के कारण रात्रि में थाना जाने का कोई साधन नहीं दिखा.

पीड़ित परिजनों ने गुरुवार को गोह थाने में आवेदन देकर इसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अजय सिंह उर्फ फंटूश के पुत्र आरोपित पवन कुमार पर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगायी है.

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है. वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जा रही है.

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन