वोटरों को घर से निकालने के लिए करें जागरूक : डीएम

Updated at : 29 Apr 2024 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
वोटरों को घर से निकालने के लिए करें जागरूक : डीएम

काराकाट संसदीय क्षेत्र की तैयारी

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

सोमवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन काराकाट संसदीय क्षेत्र की तैयारी से संबंधित स्वीप कार्यक्रम पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी. सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. बैठक में डीएम ने बताया गया कि इस बैठक का मकसद काराकाट संसदीय क्षेत्र में वीटीआर को बढ़ाना है, जिसके लिए हमें हर स्तर पर तैयारी करने की आवश्यकता है. औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में लगभग 53.50 प्रतिशत वोटिंग हुआ था लेकिन 2024 में लगभग 50 प्रतिशत वोटिंग हुआ. 3.5 प्रतिशत वोटिंग पिछली बार की तुलना में कम रहा जो एक चिंता का विषय है. दोबारा ऐसी गलती काराकाट संसदीय क्षेत्र में ना हो इसे चैलेंज के रूप में लेना है और पिछला बार से पांच प्रतिशत अधिक वोटिंग कराना है. सभी पदाधिकारी से डीएम ने आग्रह के साथ निर्देशित किया कि अपने माध्यम से सारे कर्मियों सुदृढ़ करें. हमारे बीएलओ की चुनाव में काफी अहम भूमिका होती है उनको सुदृढ़ करने की आवश्यकता है. बीएलओ सभी घरों से परिचित होते हैं. वोटर स्लिप घर-घर जाकर बांटते हैं. जब वोटर स्लिप 90 प्रतिशत बंट जा रहा है फिर भी वोट प्रतिशत नहीं बढ़ रहा है, तो इसका मतलब है कि घर में वोटर हैं और घर से बाहर वोट देने के लिए नहीं निकल रहे हैं. हमें उन्हें हर हाल में वोटिंग करने के लिए जागरूक करना है. डीएम ने निर्देश दिया कि हर बूथ स्तर पर टीम बनाने की आवश्यकता है. 4100 वैसे लोग हैं कि जिन्हें टीम के रूप ले सकते हैं, जिनमें शामिल टोला सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, आशा, जीविका दीदी जो एक बूथ पर चार लोग टीम में शामिल रहेंगे. आवास सहायक, किसान सलाहकार व विकास मित्र को दो बूथ पर मिलकर एक मैनेजर के रूप में कार्य करेंगे. इसके अतिरिक्त बूथ लेवल से ऊपर टीम में शामिल पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी वह पांच बूथ पर एक टीम में शामिल रहेंगे. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह जल्द इन सभी कर्मियों को नाम, मोबाइल नंबर और नजदीकी बूथ का लिस्ट बनाकर भेजें. दो मई से प्रत्येक टीम बूथ स्तर तक पहुंचेगी और प्रत्येक दिन कम से कम 20 से 25 घरों तक पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करेगी. साथ ही साथ अगर किसी बूथ पर अगर कोई व्यक्ति वोट का बहिष्कार करना चाह रहा है, तो उसे तुरंत संज्ञान में वरीय पदाधिकारियों को दें. इसके अतिरिक्त इन टीमों की दायित्व होगी कि वोटिंग के दिन दो बजे के बाद गांव में घूम-घूम कर लोगों को वोट दिलाने के लिए हर संभव बूथ तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. जिन बूथ पर पहले की अपेक्षा 10 प्रतिशत ज्यादा वोट होगा उन टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा व इलेक्शन कमीशन का सर्टिफिकेट दिया जायेगा. राशन डीलर के दुकानदारों को दायित्व दिया गया कि अपने दुकान पर बूथ पर मिलने वाली सारी सुविधाओं को फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार करेंगे व मतदाता जागरूकता संबंधित गाना , जिंदल बजाकर मतदाता को जागरूक करेंगे. उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, अपर उप निर्वाचन पदाधिकारी मो गजाली, स्वीप कोषांग नोडल पदाधिकारी पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन