लव कुमार सिंह लगातार तीसरी बार बने नवीनगर के उपप्रमुख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 10:36 PM
नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे.
नवीनगर. नवीनगर के पूर्व उप प्रमुख लव कुमार सिंह तीसरी बार फिर उप प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब हो गये. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को करारी मात दी है. प्रखंड के सभागार भवन में उपप्रमुख के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गयी. प्रेक्षक सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण व अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से उपप्रमुख का मतदान संपन्न कराया गया. इस दौरान मदनपुर के बीडीओ कुमुद रंजन, कुटुंबा के सीओ, नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. 35 पंचायत समिति सदस्यों में 32 उपस्थित हुए. किरण कुमारी, विवेक कुमार राज व मंजु कुमारी बैठक में शामिल नहीं हुए. लव कुमार सिंह व इंदु देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसके बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की गयी. लव कुमार सिंह को 22 व इंदु देवी को नौ मत मिले. जबकि एक मत रद्द हुआ. इस तरह से लव कुमार सिंह उपप्रमुख चुन लिये गये. अनुमंडल पदाधिकारी ने श्री सिंह को शपथ भी दिलायी. मौके पर मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, सरोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य इंदु देवी, प्रदीप पाल, राजाराम चौधरी, राजेश्वर सिंह, शोभा देवी, कुसुम देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, अनिता देवी, सत्यवती देवी, संयुक्ता देवी, कुसमंजन देवी, उषा देवी, सावित्री देवी, रिंकू देवी, पुनीता देवी, गीता देवी, मंजू देवी, राधा देवी, चित्रा कुमारी, अमरेश कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, रामकुमार पासवान, पिंटू कुमार सिंह, चंदन कुमार, राम कुमार सिंह, विमलेश कुमार, संतोष चौहान, नौसाद आलम, गुड़िया देवी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










