उपलब्ध संसाधन में प्रखंड को बेहतर करने का करें प्रयास : प्रमुख

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 7:10 PM

विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा पीएम आवास योजना के चयन में धांधली का मामला, पंचायत सरकार भवन मटपा के अधूरे कार्य को पूरा की कराने की मांग

विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा पीएम आवास योजना के चयन में धांधली का मामला पंचायत सरकार भवन मटपा के अधूरे कार्य को पूरा की कराने की मांग कुटुंबा. कुटुंबा प्रखंड परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन में गुरुवार को प्रमुख धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन बीडीओ प्रियांशु वसु ने किया. बैठक की शुरूआत दिवंगत बीडीओ मनोज कुमार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई. बीडीओ ने उपस्थित प्रतिनिधियों और कर्मियों को ब्लॉक संपूर्णता अभियान से अवगत कराया. बैठक में पंस सदस्य दिलीप पासवान ने कहा कि मटपा पंचायत के वार्ड संख्या पांच के महादलित टोला में एक भी सोलर लाइट नहीं लगाया गया है, जबकि अन्य ऐसे स्थानों पर लगाया गया है जहां इसकी जरूरत नहीं थी. बीपीआरओ दिव्य शक्ति ने जांच का आश्वासन दिया. मुखिया सरुण पासवान ने ग्राम पंचायत मटपा में अर्धनिर्मित पंचायत भवन का मामला उठाया, जिस पर कनिष्ठ अभियंता खुर्शीद ने बताया कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया है और पुनः एस्टीमेट बनाकर रिटेंडर के लिए भेजा गया है. डुमरी मुखिया रविंद्र यादव ने बहुउद्देशीय भवन के शौचालय को उपयोग लायक बनाने की मांग की. स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा के दौरान मुखिया मंजीत यादव, श्याम बिहारी राय, रविंद्र यादव और पंचायत समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने रेफरल अस्पताल कुटुंबा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता जताई. डुमरी मुखिया ने बताया कि उनके पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र निजी भवन में संचालित होता है और देवरा केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने के कारण सेवाएं बाधित हैं. पंचायत समिति सदस्य अतुल पांडेय ने अंबा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की मांग की. जनप्रतिनिधियों ने मृतक को ढोने के लिए शव वाहन उपलब्ध कराने और अस्पताल में सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि 30 डॉक्टरों में मात्र दो ही ड्यूटी पर हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था संभालना कठिन हो जाता है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि 264 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 80 केंद्र भवन में संचालित हैं, 72 स्कूल या निजी भवन में और 11 अर्धनिर्मित हैं. बैठक में पीएम आवास योजना के सर्वे में धांधली का मुद्दा भी छाया. परता पंचायत के मुखिया और पंसस सदस्य रंजीत प्रसाद एवं जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि अयोग्य लोगों को सूची में शामिल किया गया और योग्य लाभुक बाहर रहे. बीडीओ ने कहा कि साक्ष्य के साथ शिकायत मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. प्रखंड प्रमुख ने अंबा सब्जी मार्केट की गली के एंक्रोचमेंट और मछली मार्केट के स्थानांतरण की जरूरत पर भी जोर दिया. बैठक में उप प्रमुख सुनीता सिंह, सीओ चंद्रप्रकाश, एमओ अविनाश कुमार, पीओ मनरेगा अवधेश कुमार अनिल, सीडीपीओ श्वेता सिंह, आकांक्षी आस्मान राणा, बीडब्ल्यूओ जूही कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल किशोर सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन