औरंगाबाद के स्वच्छता प्रोजेक्ट को मिली राज्य स्तर पर सराहना, ठोस कचरा प्रबंधन के लिए भूमि उपलब्ध कराने में बेहतर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
बैठक में शामिल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बैठक में शामिल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता परियोजनाओं के लिए राज्य स्तर पर सराहना मिली है. मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में भूमि उपलब्ध कराने में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को संतोषजनक बताया गया.

विज्ञापन

Aurangabad Solid Waste Management : औरंगाबाद जिले में नगर विकास एवं स्वच्छता परियोजनाओं के क्रियान्वयन को राज्य स्तर पर सराहना मिली है. सोमवार को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने के मामले में जिले की प्रगति को संतोषजनक बताया गया. बैठक में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

Aurangabad News : स्वच्छता परियोजनाओं में औरंगाबाद का बेहतर प्रदर्शन

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के आठ में से छह शहरी स्थानीय निकायों में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कम्पोस्ट प्लांट और सैनिटरी लैंडफिल के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करा दी गई है. इससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है.

नवीनगर और रफीगंज में एसटीपी-एफएसटीपी के लिए जमीन उपलब्ध

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवीनगर और रफीगंज नगर निकायों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) की स्थापना के लिए भी भूमि उपलब्ध करा दी गई है. इससे दोनों नगर निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.

डीएम ने लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को शेष लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग की सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया.


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन