औरंगाबाद: रफीगंज के खैरी इटवा में अज्ञात चोरों के गैंग का धावा, पांच से अधिक घरों से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

Updated:
विज्ञापन
घर में सेंधमारी देखते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

घर में सेंधमारी देखते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र में चोरों के एक गिरोह ने सोमवार देर रात खैरी इटवा गांव के पांच से अधिक घरों में भीषण चोरी की. लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ करने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी इटवा गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों के एक गिरोह ने एक साथ कई घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने पांच से अधिक घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नकद और बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है.

सुबह टूटे मिले बक्से और अलमारी

पीड़ित ग्रामीण धर्मेंद्र यादव और लाला यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि सभी परिवार रोजाना की तरह भोजन कर सो गए थे. मंगलवार सुबह जब नींद खुली तो देखा कि घरों के दरवाजे खुले, खिड़कियां टूटी और अंदर अलमारी व बक्से क्षतिग्रस्त पड़े थे.

कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह के अनुसार, चोरों के गिरोह ने पांच घरों में किसी नशीले स्प्रे का छिड़काव किया था, जिससे घर के लोग गहरी नींद में सोए रहे और चोरों ने आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

किस घर से क्या-क्या हुआ चोरी?

पीड़ितों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार:

  • गनौरी यादव: बैग में रखे ₹1.75 लाख नकद
  • लाला यादव: ₹15 हजार नकद और करीब ₹30 हजार के गहने
  • धर्मेंद्र यादव: ₹20 हजार नकद और लगभग ₹3 लाख के जेवरात
  • मणि यादव: ₹34 हजार नकद और करीब ₹1 लाख के गहने
  • रविंद्र यादव: ₹22 हजार नकद और लगभग ₹1.70 लाख के आभूषण
  • यदुनंदन यादव: ₹30 हजार नकद
  • रिशु चंद्रवंशी: करीब ₹4 लाख मूल्य के जेवरात

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहली बार इस तरह की संगठित और बड़ी चोरी की घटना घटी है, जिससे लोग सहमे हुए हैं.

FSL की टीम और सर्किल इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्णा, कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह तथा विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच की जा रही है. जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.


विज्ञापन
Satyendra Kr Pathak

लेखक के बारे में

By Satyendra Kr Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन