जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में औरंगाबाद में प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने फूंका टायर
युवा कांग्रेस
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में औरंगाबाद में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर अपना रोष व्यक्त किया.
Aurangabad News : (धीरज झा ) दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को औरंगाबाद के रमेश चौक पर युवा कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस नेता अशुतोष सिंह और मजहर साहिल के नेतृत्व में छात्रों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रमेश चौक पर टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की.
सरकार के खिलाफ लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान "मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी", "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" और "छात्र विरोधी सरकार होश में आओ" जैसे नारे लगाए गए. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है.
छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की मांग
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में औरंगाबाद में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया है, ताकि छात्रों की मांगों को मजबूती मिल सके. उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लेने की मांग की.
दिल्ली पहुंचकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और छात्रों की मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तो औरंगाबाद से भी छात्र और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे और विरोध को और तेज करेंगे. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए