औरंगाबाद : विदा हुए अंबा थानेदार राहुल राज, कार्यकाल में भूलचूक के लिए मांगी माफी
निवर्तमान थानाध्यक्ष राहुल राज को सम्मानित करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network
अंबा थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष राहुल राज को ढाई साल के सेवाकाल के बाद भावभीनी विदाई दी गई. उनके कार्यकाल की हर स्तर पर सराहना हुई.
Aurangabad Police Officer Transfer Posting : औरंगाबाद के अंबा थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष राहुल राज के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. ब्रह्मर्षि विकास एवं जनकल्याण मंच की ओर से हरदत्ता स्थित निजी संस्थान परिसर में आयोजित समारोह में लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी.
औरंगाबाद की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की. समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि पुलिस के जॉब रोल के अनुसार सरकारी नियमों और गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक होता है. कई बार विषम परिस्थितियों में काम करना पड़ता है और पुलिस की कार्यशैली को लेकर आम लोगों के बीच सवाल भी उठते हैं. इसके बावजूद पुलिस का प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहयोग मिले और उन्हें उचित न्याय दिलाया जा सके.
उन्होंने कहा कि 28 फरवरी 2024 को अंबा थाना में योगदान देने के बाद करीब ढाई वर्षों से अधिक समय तक सेवा का अवसर मिला. इस दौरान उन्होंने हमेशा यह प्रयास किया कि उनकी वजह से किसी का घर न उजड़े और कोई भूखा न रहे. कहा कि सड़क किनारे ठेला और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगों के प्रति भी सहानुभूति रखने का प्रयास किया गया, लेकिन साथ ही आवागमन सुचारू बनाए रखने का भी ध्यान रखा गया. पूरे कार्यकाल में ईमानदारी और दायित्व के साथ पुलिसिंग व्यवस्था का निर्वहन करने का प्रयास किया. इसके बावजूद कार्यकाल के दौरान किसी तरह की भूल हुई हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं.
उन्होंने अपराध नियंत्रण में पुलिस पदाधिकारियों, जवानों और आम लोगों के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अंबा के लोगों का सहयोग वह आजीवन याद रखेंगे.
कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित थानाध्यक्ष राहुल राज के साथ पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार सुमन को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. एसआई दीपक कुमार, सूरज कुमार व पंकज कुमार ने कहा कि राहुल राज एवं सुमित कुमार सुमन के साथ काम करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला.
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे, मुखिया प्रतिनिधि आकाश सिंह, प्रो. विश्वनाथ पांडेय, मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय, श्रीमन पांडेय, प्रो सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रोशन कुमार, राधाकृष्ण पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, दिनेश मालाकार, मनोज पांडेय, चंदन तिवारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, अजय तिवारी समेत अन्य लोगों ने भी विचार रखे. वक्ताओं ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की. मौके पर मुकेश पांडेय, अशोक पांडेय, गोलू कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए