नशे की हालत में गोह के स्वास्थ्य अधिकारी गिरफ्तार

राजस्थान के अजमेर जिला रामगंज थाना के अजमेर वार्ड चार निवासी
रफीगंज. गोह के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजस्थान के अजमेर जिला रामगंज थाना के अजमेर वार्ड चार निवासी केशो मीणा को रफीगंज पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि नशे की हालत में पत्नी की पिटाई करने की सूचना मिली. इसी आधार पर इमादपुर से हिरासत में लेकर थाने लाया गया. जांच उपरांत पुष्टि के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह राजस्थान के रहने वाले हैं जो गोह में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं. रफीगंज शहर के इमादपुर मुहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










