साइबर क्राइम करने वाले शातिर इंजीनियरिंग के पांच छात्र गिरफ्तार

Updated at : 24 May 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम करने वाले शातिर इंजीनियरिंग के पांच छात्र गिरफ्तार

15 लाख का फ्रॉड होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद साइबर थाने की पुलिस ने साइबर क्राइम करने वाले पांच शातिर इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात यह है कि इन शातिरों ने कई राज्यों में अपनी गतिविधियों काे अंजाम दिया था और इनकी उन राज्यों में तलाश भी हो रही थी. इनकी गिरफ्तारी औरंगाबाद के एक साइबर क्राइम या यूं कहे धोखाधड़ी के मामले में हुई है. इनके पास से नकद रुपये के साथ एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड बरामद हुए है. कार्रवाई से संबंधित जानकारी साझा करते हुए एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि 18 मई को औरंगाबाद शहर के ही सहादत हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गयी कि पोकलेन मशीन खरीदने के नाम पर उसके साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गयी है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने में कांड संख्या 30/24 दर्ज की गयी. साइबर पुलिस उपाधीक्षक डॉ अनु कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के क्रम में विभिन्न खातों के जांचोपरांत मोबाइल नंबरों का एसडीआर व सीडीआर के साथ स्मार्ट रिपोर्ट, टावर लोकेशन, बैंक ट्रांजेक्शन, जेम्स पोर्टल आदि के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना में छापेमारी की गयी और पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी इंजीनियरिंग के छात्र है. पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि ये सभी लोग खाता खुलवाकर गरीब व भोले-भाले लोगों से अवैध रूप से खाते व एटीएम से लेन-देन कर पैसे की निकासी करते थे. गिरफ्तार शातिरों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. इनके द्वारा अलग-अलग राज्यों जैसे चंडीगढ़,कोलकाता, झारखंड,पंजाब आदि से भी एनसीआरपी पोर्टल पर कंपलेन रजिस्टर की गयी है. वैसे सभी गिरफ्तार शातिर पटना जिले के रहने वाले है. इनके पास से छह मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, 10 पासबुक व 48611 रुपये नकद बरामद हुए है. इन पांच शातिरों की हुई गिरफ्तारी धोखाधड़ी व साइबर अपराध का अंजाम देने वाले शातिरों में पटना जिले के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के हनुमाननगर निवासी मदन विश्वकर्मा के पुत्र अंशु कुमार, अवधेश विश्वकर्मा के पुत्र विक्की विश्वकर्मा, मेदनी मुहल्ला राजेंद्र मोड़ हाजीपुर निवासी ज्ञानेश्वर सिंह के पुत्र राहुल कुमार, खेमनीचक दुर्गा मंदिर निवासी मुनारी महतो के पुत्र हरेराम कुमार और चाणक्या नगर कुम्हरार निवासी सुनील कुमार के पुत्र मनीष कुमार शामिल है. छापेमारी में टंडवा थाना के पुलिस निरीक्षक रामजी प्रसाद,दारोगा अमित कुमार,सहायक अवर निरीक्षक घनश्याम दुबे,सिपाही रोहित कुमार,राजू कुमार के अलावे साइबर थाना की टेक्निकल टीम शामिल थी. प्रेस वार्ता में दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ,साइबर डीएसपी डॉ अनु कुमारी आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन