Aurangabad News: शौच के दौरान बिजली करंट से किसान की मौत, परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 10:12 AM

विज्ञापन

Electricity

Aurangabad News: औरंगाबाद में गोह के देवकुंड थाना क्षेत्र के दुलार गांव में सोमवार को शौच करने के दौरान बिजली करेंट से 58 वर्षीय किसान की मौत हो गयी

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद में गोह के देवकुंड थाना क्षेत्र के दुलार गांव में सोमवार को शौच करने के दौरान बिजली करेंट से 58 वर्षीय किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी ललन यादव के रूप में हुई है.

ट्रांसफाॅर्मर के इर्द-गिर्द था बिजली का करंट

परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह ललन यादव गांव से दक्षिण दिशा की ओर शौच करने गये थे. उसी जगह पर एक ट्रांसफाॅर्मर लगा है. ट्रांसफाॅर्मर के इर्द-गिर्द ही वे शौच करने लगे. इसी दौरान किसी तरह बिजली करेंट की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. आसपास के अन्य लोगों ने जब उन्हें अचेत देखा, तो घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार उठे. कुछ लोगों ने घटना की सूचना देवकुंड थाने की पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी और शव परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार की कंटेनर ने सड़क पर मासूम को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

बेटा ऋतिक करता है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

देवकुंड थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि बिजली करेंट से एक व्यक्ति की मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. परिजनों ने बताया कि मृतक का एक बेटा व एक बेटी है. बेटा ऋतिक कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है. मृतक की कमाई से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था. ललन यादव की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन